पीलीभीत, अप्रैल 13 -- स्मार्ट मीटर की अव्यवस्थाओं और बिजली कटौती से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लागू करने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ को ज्ञापन दिया गया। धरने के दौरान हाजी लाडले ने कहा कि बिना पर्याप्त जानकारी दिए उपभोक्ताओं पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोप दिए गए हैं। मामूली रिचार्ज खत्म होते ही अचानक बिजली काट दी जाती है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम खपत के बावजूद अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन सपा जिला सचिव तौफीक अ...