मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- खतौली बिजली विभाग द्वारा मकानों पर लगाएं जा रहे स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को नगर के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी दूर नहीं हो जाती है। इसी तरह से बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन जारी रहेगा।शुक्रवार को एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान कासमी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मोहल्लेवासियों को लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा मकानों पर जो स्मार्ट मीटर लगाएं जा रहे है उससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब से स्मार्ट मीटर लगे है बिजली कटौती की समस्या बढ़ रही है। जिससे लोग रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। बिजली के बिलों में भी बढोतरी हो रही है। मौलाना का कहना है कि जब से स्मार्ट ...