मेरठ, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को प्रीपेड स्पार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। हंगामा करने वाली महिलाओं ऊषा, प्रीति, दीप्ति, संगीता और अनीता आदि ने बताया कि पहले उनका पूरे माह का बिजली बिल लगभग आठ सौ रुपये से एक हजार रुपये के बीच आता था। जैसे ही उनके घरों पर स्मार्ट मीटर लगे है तब से उनका बिल 25 सौ रुपये से तीन हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ा विरोध, उपभोक्ताओं में नाराजगी उनका कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं और इतने अधिक बिल का भुगतान करना उनके लिए संभव नहीं है। आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर में बैलें...