उरई, अप्रैल 13 -- जालौन। संवाददाता एक ओर सरकार उपभोक्ता की अनुभूति के बगैर स्मार्ट प्री पेड मीटर नहीं लगाए जाने की घोषणा कर रही है। तो दूसरी ओर बिजली निगम स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवा रहा है। जबरन लगाए जा रहे मीटरों पर रोक लगवाने व लम्बे समय से बंद साइट को चालू कराने की मांग को लेकर सभासद के नेतृत्व में नगर के लोगों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन मांग पत्र नायब तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपा है।नगर के वार्ड संख्या आठ मोहल्ला शाहगंज, तोपखाना, खटीकान से सभासद रीना देवी के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताअ गोल्डी अवस्थी, अशफाक राईन, नफीस खान, सूरज प्रजापति, रहीसा बेगम, सकीरा, आयशा, अनीशा, फातमाने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपा है। यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर...