फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- टूंडला, स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में गांव जटई विद्युत खंड कार्यालय पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अवर अभियंता के विद्युत कार्यालय पर पहुंच कर महिलाओं ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओ को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनकी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाओं ने बताया कि कई बार रिचार्ज कराने के बावजूद मीटर काम नहीं करते और बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इसके अलावा बिजली बिल बकाया होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से नाराज महिलाओं ने अधिशासी अभियंता का किया घेराव प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग को अपनी समस्य...