बदायूं, मई 16 -- कांग्रेस की युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी बिजली व्यवस्था को लागू करने की मांग की। बैठक में सूरज कुमार, रवि आर्य, विशाल, राहुल, आकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...