मेरठ, मई 1 -- प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन आजाद ने ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने कहा कि यह डिजिटल डकैती है। स्मार्ट मीटरों को घरों से उतारकर बिजलीघरों में जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों की गाढ़ी कमाई पर लूट बंद नहीं हुई, तो संगठन गांव-गांव और शहरों में 'असहयोग आंदोलन' शुरू करेगा। चेतावनी दी कि यदि सात दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रीपेड मीटरों पर रोक लगाने, नए कनेक्शनों में प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म करने, रात को विजिलेंस छापेमारी बंद करने आदि मांग की गई है।इस मौके पर शादाब चौधरी, सुशांत राठी, हरेंद्र राठी, जकी गौहरी, जितेंद्र त्याग...