कन्नौज, अप्रैल 9 -- नगर में लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ किसानों और आम उपभोक्ताओं का आक्रोश तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने इन मीटरों को जनविरोधी बताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन्हें हटाकर पुरानी पोस्टपेड व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। किसानों का आरोप है, कि ये मीटर तकनीकी रूप से खामियों से भरे हैं और आर्थिक रूप से भी उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं। बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।उन्होंने बताया कि कई बार रिचार्ज करने के बावजूद सर्वर डाउन रहने से घंटों ...