बागपत, अप्रैल 27 -- दाहा गांव में सोमवार को विधुत विभाग द्वारा लगा जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों की बैठक हुई। बैठक में ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद विधुत विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगा रहे है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों का गन्ना भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। विकास राणा के आवास पर ग्रामीणों की बैठक में ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि विधुत विभाग द्वारा कोर्ट व सरकार के आदेश के बाद स्मार्ट मीटर लगाने कार्य किया जा रहा है। जिससे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ब्रहमपाल, रामू पहलवान, अजय कुमार, रविन्द्र, संजीव राणा, राजबीर सिह, देवव्रत राणा, राजपाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट विद्युत मीटर हटवाने को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.