मथुरा, मार्च 26 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने कैंट बिजली घर पर स्मार्ट मीटर और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बिजली विभाग के निजीकरण, स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बढ़ते विद्युत बिलों के खिलाफ आवाज उठाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था, लेक...