स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस लिए जाने की मांग को लेकर तहसील से इंदिरा चौक तक राजमार्ग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए कांग्रेसियों ने कहाकि स्मार्ट मीटर जरिए अवैध वसूली, अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। स्मार्ट मीटर से गरीब व कमजोर तबके उपभोक्ताओं की जेब पर भारी बोझ डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जुलूस निकाला सरकार गरीब उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर जबरन थोप रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.