मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बढ़ती समस्याओं के समाधान एवं निस्तारण की मांग को लेकर शनिवार को आवाज बुलंद की। कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग किया। ज्ञापन के माध्यम से स्मार्ट मीटर से आम जनता को हो रही समस्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष साहू अजय भाई ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिना किसी स्पष्ट कारण के बिल कई गुना बढ़कर आ रही है। अचानक बिजली कटौती, रिचार्ज समाप्त होते ही बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। जिससे परिवारों को भारी परेशानी होती है। तकनीकि खामियॉ, शिकायतों के बावजूद तकनीकि समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं मिल पा रहा है। गरीब एवं ग्रामीण वर्ग पर बोझ बार-बार रिचार्ज करने की प्...