महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हल्ला बोल के बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा।आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और सुविधा देने के बजाय उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। सामान्य मीटर पर 1500 रूपये बिल भरना पड़ता था। लेकिन स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर होने के बाद इन्ही उपभोक्ताओं को 6000 से 7000 रूपये बिल भरना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आप का स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शन अग्रिम भुगतान के बाद भी दस घंटे से लेकर 12 घंटे उपभोक्ताओं के घर की बिजली गुल रह रही है। ऐसे में...