लखनऊ, अगस्त 10 -- केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत लगे स्मार्ट मीटरों की स्वीकृत रकम 18956 करोड़ रुपये है। हालांकि, यूपी में स्मार्ट मीटरों के लिए टेंडर 27342 करोड़ रुपये में किए गए हैं। ऐसे में अतिरिक्त रकम के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग ने करोड़ों ग्राहकों दी बड़ी राहत, बिल को लेकर अचानक लिया गया फैसला वापसस्मार्ट मीटर खर्च पर सवाल राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यूपी में स्मार्ट मीटर के खर्च, जन शिकायतों, अधिक बिलिंग और बिजली कंपनियों की समीक्षा को लेकर राज्यसभा में सवाल उठाया था। उनके सवाल के जवाब में केंद्रीय विद्युत राज्यमंत्री श्रीपाद नायक ने स्मार्ट मीटर के लिए स्वीकृत राशि को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य रखे। मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योजना के तहत लाइन ल...