भदोही, फरवरी 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग ने सोमवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाने एवं डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारियां डोर-टू डोर जाकर दी जाएगी। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट एव डाउनलोड कराया जाएगा। उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, भदोही द्वारा लाइनमैन एवं अवर अभियंताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिसमें स्मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.