अमरोहा, अप्रैल 16 -- स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने बुधवार दोपहर ब्लाक तिराहे के नजदीक गजरौला मार्ग जाम कर दिया। जाम खुलवाने के दौरान महिलाओं की पुलिस व जेई से नोकझोंक हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया। मौके पर पहुंचे जेई ने समस्या निराकरण का भरोसा दिया तो जाम खोला गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर महिलाएं एकत्र होकर एसडीओ कार्यालय पर पहुंचीं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिलाएं ब्लाक तिराहे के नजदीक पहुंच गईं और गजरौला मार्ग जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम कहा कि स्मार्ट मीटर से कहीं अधिक रीडिंग आ रही हैं। एक-दो लाइट जलाने पर भी भारी-भरकम बिजली बिल आ रहा है। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.