हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के भारी-भरकम बिजली बिल आ रहे हैं। विरोध में शनिवार को राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता पर मनमाने बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है। जनता की सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। वहीं राजेन्द्र बिष्ट और सचिन राठौर ने कहा कि स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों पर भड़के उपभोक्ता प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मनमाने बिजली बिलों में शीघ्र सुधार नह...