फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद। स्मार्ट मीटर लगवाए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। जिले के 1300 उपभोक्ताओं की बिजली बकाएदारी में काट दी गई। होली पर बिजली कटते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही विभाग ने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर स्मार्ट यूपीपीसीएल एप डाउनलोड करने का मैसेज भेजा। किसी ने स्वयं रिचार्ज किया तो किसी ने पड़ोसियों से रिचार्ज करवाया, जिसके बाद आपूर्ति चालू हुई। जनपद में लगभग 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की है। शनिवार को 1300 स्मार्ट मीटर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा से निगेटिव बैलेंस (बिल बकाया) होने के कारण बंद हो गए, जिससे बिजली गुल हो गई। होली जैसे पर्व पर बत्ती गुल होते ही उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.