प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डाल रही है। स्मार्ट मीटर लगाया जाना बिजली विभाग के निजीकरण का एक दूरगामी षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य में बिजली विभाग को चहेते पूंजीपतियों के हाथ बेचने का स्पष्ट कुचक्र रच रही है। भाजपा परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में खुद रोड़ा साबित हुई है। प्रदेश के गाजीपुर में एक बेटी की हत्या की घटना को लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार को खुद की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अगर सरकार बनी तो... अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कई घोषणाएं कीं ह...