सहारनपुर, अप्रैल 28 -- गंगोह संवाददाता। स्मार्ट मीटर बदलकर दोबारा पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर मोहल्ला मखदूमजहां की महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरी बिछाकर धरना शुरु कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनका मासिक बिल 600-700 रुपये के बजाय बढ़कर 2000 के लगभग पहुंच रहा है। जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियां बढ गई है। धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व सभासद दानिश कुरैशी ने भी स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर पहुंचे नगर इंचार्ज आजाद सिंह ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में किसान यूनियन और महिलाओं का प्रदर्शन बाद में महिलाओं ने...