बोकारो, दिसम्बर 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) कथारा क्षेत्र के सहायक अभियंता के नाम मंगलवार को गोमिया सब-डिवीजन कार्यालय में मांग सौंपा गया। सहायक अभियंता की अनुपस्थिति में यह मांग पत्र कार्यालय को सौंपा गया। इस दौरान माकपा राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, प्रखंड सचिव राकेश कुमार और जिला कमेटी सदस्य विनय महतो उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका माकपा कड़ा विरोध करती है। नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद बिजली आम जनता की पहुंच से दूर हो जाएगी और बिल भी महंगे हो जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि स्मार्ट मी...