रोहित मिश्र, जुलाई 27 -- स्मार्ट बिजली मीटरों के खिलाफ एक बार फिर मोचा खुलने की संभावना बढ़ गई है। स्मार्ट बिजली मीटरों से ज्यादा बिल आने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसके बाद भी स्मार्ट मीटरों से ही नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। पहले इन्हीं का इस्तेमाल पुराने मीटरों को बदलने के लिए भी हो रहा था। हालांकि, गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने मीटरों से बदलने पर रोक लगा दी थी। इसकी गुणवत्ता पर तस्वीर अब भी साफ नहीं है, फिर भी नए कनेक्शन में इनका इस्तेमाल हो रहा है। स्मार्ट मीटरों से बिल ज्यादा आने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर योजना को पूरी तरह बंद करने की मांग भी की है।गुणवत्ता रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत...