उरई, अप्रैल 17 -- माधौगढ़। स्मार्ट मीटर से परेशान होकर लक्ष्मनपुरा सहित तीन मोहल्ले वासियों ने बुधवार को दो बार चितौरा चौराहा पर जाम लगा दिया था। बार बार जाम लगाना, प्रशासन को परेशान करने के साथ- साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न को लेकर प्रशासन ने सभासद सहित 18 नामजद, 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गौरतलब हो कि लक्ष्मनपुरा मोहल्ला पटेल नगर, मालवीय नगर, उत्तरीय मालवीय नगर के एक सैकड़ा उपभोक्ताओं ने बुधवार दोपहर माधौगढ़- मपुरा रोड पर चितौरा चौराहा, सिहारी चौराहा पर जाम लगा दिया था। उपभोक्ता बिजली निगम द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर को घर से उखाड़कर चितौरा चौराहे पर आकर बैठ गए थे। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सोनी, एक्सियन बिजली भारतीय,एसडीओ उमाशंकर सक्सेना, तहसीलद...