मेरठ, अप्रैल 30 -- स्मार्ट मीटर को लेकर आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस ने भी आंदोलन की तैयारी कर ली। आम आदमी पार्टी तीन मई से थाली-ताली बजाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आंदोलन करेंगी। दूसरी ओर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। स्मार्ट मीटर को लेकर सपा के आंदोलनात्मक कदम के बाद अब आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की ओर से तीन मई से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने कहा कि तीन मई से प्रदेशभर में ताली-थाली बजाकर आंदोलन करेंगे।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.