मेरठ, मई 4 -- बुढ़ाना गेट स्थित अपार चैंबर में रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के पश्चिमी यूपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं जुटे। बैठक में मेरठ से गाजियाबाद तक 16 से 20 मई तक रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकलने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शनबैठक के बाद जुलूस बैठक के बाद स्मार्ट मीटर के खिलाफ जुलूस निकाला गया। मुख्य अतिथि पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि 16 मई को पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व मेरठ में जनसभा की जाएगी। पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी यूपी प्रभारी संजय सिंह करेंगे। सोमेंद्र ढाका ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं और इस पदयात्रा को जन-जन की आवाज बनाएं। यह भी पढ़ें...