लखीमपुरखीरी, मई 4 -- लखीमपुर। स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेन्द्र पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, तकनीकी खामियों के कारण परेशान हैं। पहले जिन उपभोक्ताओं का बिल 1500 तक आता था वहीं अब बिल बढ़कर 6 से 7000 पहुंच रहा है। इसके अलावा नलकूपों पर भी सरकार ने 4जी सिम आधारित स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की है। इससे किसान परेशान हैं। उनकी फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ 'आप' का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन ज्ञापन में मांग की है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट को रोका जाए। स्मार्ट मीटर परियोजना की स्वतंत्र निष्पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.