लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। बिजली विभाग सीतापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता इंजीनियर रमेश कुमार सिंह ने बिजली वितरण खंड गोला के उपकेंद्र गोला टाउन एवं गोला तहसील के पावर परिवर्तक का प्रोटेक्शन संबंधित निरीक्षण किया। जिसको लेकर उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहर के कई मोहल्लों का निरीक्षण कर स्मार्ट मीटर की प्रगति देखी और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर ऐप्प डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य अभियंता सीतापुर क्षेत्र इंजीनियर रमेश कुमार सिंह ने बिजली वितरण खंड गोला के खण्ड कार्यालय में अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार, उपखंड अधिकारी अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.