फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- शमसाबाद। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष रमेश सिंह को सौंपा। किसान नेता संजय गंगवार के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में स्मार्ट मीटर को लेकर समस्या उठायी गयी। आलू के भंडारण की समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की गयी। इस दौरान किसान नेताओं ने कस्बे में जाम की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...