इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- इटावा। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मामले में तमाम शिकायतें आ रही हैं। इसे लेकर बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम करने वाली कंपनी को नोटिस दिया है । शिकायतों के साथ काम की गति धीमी होने पर भी विभाग ने कड़ी नाराजगी जताई है। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया है कि स्मार्ट मीटर काे लेकर तमाम शिकायतें मिली है । ज्यादातर शिकायतें बिलिंग और खराब मीटर से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही काम की गति भी धीमी है। जिले में 2 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने हैं और अब तक सिर्फ 27000 स्मार्ट मीटर लगाए जा सके हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समस्या का समाधान कराने के निर्देश तकनीकी समस्याओं के कारण उपभोक्ता भी स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद यदि ए...