उन्नाव, अप्रैल 15 -- उन्नाव, संवाददाता। 22 अप्रैल से सात दिन तक बिजली विभाग के अभियंता घर-घर जाएंगे। स्मार्ट मीटर की भ्रांतियों को दूर करेंगे। शहर व गंगाघाट के 34 हजार उपभोक्ता को विस्तृत जानकारी देंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि एमडी के आदेश पर विशेष अभियान के तहत अभी फिलहाल 12 सब स्टेशन चिन्हित हुए है, जहां भ्रांतियां सबसे अधिक हैं। बिजली में ऑटो कट की शिकायत भी आम बात है।असल मे जिले में 5.18 लाख उपभोक्ता हैं, शहर, गंगाघट यानी शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख उपभोक्ता शामिल है। इसमें अब तक सिर्फ 45 हजार के घर कनेक्शन स्मार्ट हुए है, यानी- यहां के इतने ही घरो में स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। 13 मार्च के बाद स्मार्ट मीटर के बकाये पर बिजली कट होना शुरू हुई तो उपभोक्ता परेशान हो उठे। रिचार्ज करने के बाद भी आपूर्ति न शुरू होने की शिकायतें एमडी मध्यांच...