गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत विद्युत वितरण मंडल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर स्मार्ट मीटर संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जीएमआर के प्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से नेट मीटर उपभोक्ताओं के नेट मीटर कॉन्फ़िगरेशन, स्मार्ट मीटर में फ्लैग ऑन करने की प्रक्रिया, बिल जनरेट न होने के कारणों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय से बिल जनरेट किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से समय पर बिल प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्मा...