मैनपुरी, अप्रैल 29 -- बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर को लेकर जिले में विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर किसान सेवा संगठन ने शहर में स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन स्मार्ट मीटरों से आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर किया गया। बुधवार को संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र पाल के नेतृत्व में शहर के तांगा स्टैंड पर पुतला दहन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पहले वंशीगोहरा से स्मार्ट मीटर की अर्थी निकाली और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर गरीब और आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद रिचार्ज खत्म होते ही घरों की बिजली कट जाती है। जिससे गरीब परिवारों को इस भीषण गर्म...