अलीगढ़, अप्रैल 8 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, लोकेश शर्मा। अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने विवाद खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर बिजली कंपनियां स्मार्ट मीटर को अधिक सटीक और पारदर्शी बता रही हैं, वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि इन मीटरों की रीडिंग तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनके बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इस पूरे मामले में नियामक आयोग ने गंभीर रुख अपनाते हुए सभी बिजली कंपनियों से स्मार्ट मीटर लगने से पहले और बाद की खपत का विस्तृत ब्योरा मांगा था। बताते हैं कि कंपनियों ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट भी दाखिल कर दी है, जिसमें यह स्वीकार किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद रीडिंग में वृद्धि हुई है। इधर, विभाग ने सही लोड जानने के लिए जिले में 74 हजार चेक मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.