बलिया, अप्रैल 16 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्मार्ट मीटरों की तेज रफ्तार और गलत बिलिंग के कारण परेशान उपभोक्ताओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। बैरिया फीडर समेत रानीगंज क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने मधुबनी स्थित विद्युत खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ​सुबह 10 बजे से ही आक्रोशित ग्रामीण कार्यालय पर जुटने लगे थे। करीब दो घंटे तक कड़ी धूप में विरोध प्रदर्शन के बाद दोपहर 12.30 बजे एसडीओ हंसराज यादव मौके पर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने उन्हें मांग पत्र सौंपा।ग्रामीणों ने मांग की है कि इन स्मार्ट मीटरों को हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाए जाएं। बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से तंग महिलाओं का पावर हाउस में हंगामा मधुबनी निवासी रामजन्म ने...