लखनऊ, अप्रैल 5 -- ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था में व्याप्त तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की है। महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। महासमिति के महासचिव विवेश शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के आलम यह है कि पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से बिजली कट जाती है और घंटों बहाल नहीं होती। महासमिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिलिंग प्रणाली की निष्पक्ष थर्ड-पार्टी जांच कराई जाए। उपभोक्ता की लिखित सहमति के बिना प्री-पेड मीटर न लगाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.