बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। प्रीपेड किए गए स्मार्ट मीटरों की खामियों को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भाकियू की तमाम महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना आक्रोश जताया। कहा कि स्मार्ट मीटरों की आड़ में गरीबों को लूटना बंद किया जाए। स्मार्ट मीटरों को लेकर हर रोज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को जहां बेलन गैंग की सैकड़ों महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज बुलंद की, वहीं भारतीय किसान यूनियन की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। करीब आधा सैकड़ा महिलाएं नारेबाजी करते हुए पहुंची और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों को लूटा और ठगा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मोहनलालगंज में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन अधिकारी खुद तो एसी में आराम करते हैं और गरीबों के घर...