हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर प्रीपेड उपभोक्ताओं को बैलेंस समय पर रिचार्ज करने की सलाह दी है। जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव हो गया था, उनके विद्युत कनेक्शन स्वतः डिस्कनेक्ट कर दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता पी.पी. सिंह ने बताया कि जिन प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव हो गया है, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। ऐसे उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपना बिजली बैलेंस रिचार्ज कर उसे पॉजिटिव करना होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर का बैलेंस रिचार्ज कर पॉजिटिव कर देंगे, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः दोबारा चालू हो जाएगी। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब मैन्युअल कनेक्शन बहाल करने की सुविधा नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को स्वयं रिचार्ज...