स्मार्ट मीटर का करंट भुगतान, छह दिन बाद भी चालू नही हुई बिजली
लखनऊ, अप्रैल 2 -- मोहनलालगंज के शंकर बक्श खेड़ा में पान की दुकान चलाने वाले चन्द्रपाल के घर की बिजली बकाया के चलते स्मार्ट मीटर से बंद हो गई। आनॅलाइन बकाया जमा किया लेकिन बिजली शुरु नही हुई। 20 किलोमीटर दूर इन्द्रलोक कॉलोनी दफ्तर पहुंचकर गुहार लगाई, फिर भी बिजली नहीं आई। वहां अधिकारियों ने एक जेई का नंबर दिया। अब जेई बिजली आपूर्ति बहाल कराने के बजाय फोन न करने की धमकी दे रहे हैं। शंकर बक्श खेड़ा में चन्द्रपाल के घर की बिजली बकाया के चलते छह दिन पहले कट गई। उन्होने बताया कि आनॅलाइन बकाया 51 सौ रुपये दिखा तो उन्होने छह हजार रुपये जमा कर दिए। लेकिन बिजली शुरू नहीं हुई। जिसके बाद वह साइबर कैफे में गए तो बताया कि दो सौ रुपये अभी भी बकाया है जिसके बाद दो सौ रुपये फिर जमा किए लेकिन बिजली शुरू नही हुई। वह शिकायत लेकर मोहनलालगंज सब स्टेशन पहुचे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.