वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 1 -- मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया होने के कारण स्मार्ट मीटर का कनेक्शन कट जाता है, तो बिल जमा करने के मात्र दो घंटे के भीतर आपूर्ति स्वतः बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा बिल निगेटिव में जाने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी मिलेगा, ताकि वे इस अवधि में रिचार्ज करा सकें। एमडी ने मंगलवार को कहा कि विभाग का लक्ष्य मानवीय हस्तक्षेप को कम कर व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। अब उपभोक्ताओं को बिजली जुड़वाने के लिए लाइनमैन को ढूंढने की जरूरत नहीं है। 'यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप' के माध्यम से उपभोक्ता अपने मीटर की लाइव रीडिंग, बैलेंस और खपत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- UP Top News: यूपी में कामगरों की बढ़ी मजदूरी, नकली नोट बनाने वाला गैंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.