जौनपुर, अप्रैल 25 -- मुंगराबादशाहपुर/ खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। स्मार्ट प्रीपेड मीटर और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसजनों ने दो अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। मुंगरा में इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार प्रीपेट स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही हैं। वहीं खुटहन के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने पिलकिछा उपकेंद्र का घेराव कर प्रर्दशन किया। नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उपकेंद्र मुंगराबादशाहपुर पर नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूसने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता और बिजली उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही हैं।खुटह...