गाज़ियाबाद, अप्रैल 15 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बुधवार को गाजियाबाद आकर विद्युत निगम अधिकारियों के साथ ऊर्ध्वाधर प्रणाली (वर्टिकल सिस्टम) और स्मार्ट मीटर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान तुंरत कराने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को इस्तेमाल के बाद भुगतान (पोस्टपेड) कराने की मांग की।प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने कविनगर स्थित पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण केंद्र (स्काडा सेंटर) में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सबसे पहले ऊर्ध्वाधर प्रणाली के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। पूछा कि प्रणाली के लागू होने के बाद किस तरह विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने स्मार...