जौनपुर, मई 3 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान। स्मार्ट मीटर का विरोध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले चंदवक के बीरीबारी इलाके में मीटर उखाड़कर उप केंद्र में फेंकने का मामला अभी थमा नहीं था कि अब मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद में मीटर उखाड़ दिया गया। यहां के उपभोक्ताओं ने शनिवार को मीटर उखाड़कर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मनमाना बिल आ रहा है और अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बार बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की शाम आंधी के दौरान बिजली का खंभा गिर जाने से पिछले चार दिनों से बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में उठाई आवाज, बदलने की मांग इसके बावजूद उनके मोबाइल पर प्रतिदिन 60 से 63 रुपये तक बिजली बिल का मैसेज आ रहा है। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.