समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- समस्तीपुर। जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी काॅलोनी में एक व्यक्ति से स्मार्ट मीटर अपडेट करने के नाम पर करीब 1 लाख 93 हजार 596 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की पहचान पंजाबी कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश के पुत्र रूपेश कुमार झा (45) के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने गुरुवार को साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रूपेश कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 7632901821 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग से जुड़ा बताते हुए स्मार्ट मीटर अपडेट करने की बात कही। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट कर किसान से 76 लाख की ठगी खास बात यह रही कि रूपेश ने एक दिन पहले ही स्मार्ट मीटर के लिए विद्युत कार्यालय में आवेदन किया था, जिससे उसे फोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.