मेरठ, अप्रैल 24 -- स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर आने लगा। गुरुवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अर्थी बनाकर व्यापारियों ने अंतिम यात्रा निकाली और ऊर्जा भवन पर पुतला फूंका। वहीं, मोहनपुरी के महिलाओं ने भी जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महिलाओं से एमडी रवीश गुप्ता ने वार्ता की। गुरुवार सुबह पहले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, इसरार सिद्दीकी, राजकुमार त्यागी, विजयमान के नेतृत्व में व्यापारियों ने संगठन के मुख्य कार्यालय मोहनपुरी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अर्थी बनाकर अंतिम यात्रा ऊर्जा भवन तक निकाली और प्रवेश द्वार पर ही उसे फूंका। व्यापारियों ने प्रीपेड मीटर वापस लो के नारे लगाते हुए एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को ज्ञापन देने की कोशिश की तो कर्मचारी ने चैनल बंद कर ताला लग...