गोंडा, मई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं की परेशानी का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। जिले में लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि घर में बिजली उपयोग न होने या कई घंटे सप्लाई बंद रहने के बावजूद मीटर यूनिट बढ़ा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक दोगुना तक पहुंच गया है। इमिलिया गुरुदयाल की रेनू श्रीवास्तव पेशे से शिक्षिका हैं, कहती हैं कि नियमित अदायगी करने वाली उपभोक्ता हैं, लेकिन जब से स्मार्ट मीटर लगा है पहले तो कई महीनों तक बिल नहीं आया, बीते अप्रैल महीने से एप चालू हुआ तो कई दिन के लिए पूरा घर बंद करके एक शादी में लखनऊ गई तो भी पूरे 60 यूनिट चला। यही हाल पंत नगर की रेनू तिवारी का है, जब से स्मार्ट मीटर लगा है कोई भी ...