हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। जनपद में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी और सिनेमा चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से वसूली की जा रही है और बढ़े हुए बिलों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कराकर राहत देने की मांग की। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि स्मार्ट मीटर तकनीकी खामियों से ग्रस्त हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में मुख्यालय में गरजे कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.