कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवादददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ जनपद कन्नौज के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के हक में बड़ा आंदोलन छेडऩे का ऐलान किया है। जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया ने बताया कि यह संघर्ष हर उस उपभोक्ता की लड़ाई है, जो स्मार्ट मीटर की परेशानियों से जूझ रहा है। प्रदर्शन नौ अप्रैल गुरुवार को सुबह 10:30 बजे छिबरामऊ स्थित बिजली घर पर होगा। संगठन ने सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश देते हुए कहा है कि वह अपने-अपने ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर पीडि़त उपभोक्ताओं व किसानों को सूचित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचाएं। यूनियन ने नारा दिया है कि स्मार्ट मीटर की समस्या से पाना है छुटकारा, तो छिबरामऊ बिजली घर चलो दोबारा।...