बरेली, मार्च 21 -- माइनस बैलेस वाले उपभोक्ताओं की बिजली ऑटोमैटिक कटने लगी है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। दूसरी ओर, हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करने पर बात नहीं होने से भी उपभोक्ता परेशान हैं। शुक्रवार को एक उपभोक्ता द्वारा बकाया जमा करने के कई घंटे बाद भी बिजली चालू नहीं हुई तो जमकर हंगामा काटा। बाद में मालूम चला कि एक से लेकर 10 रुपये भी बिल माइन्स में होने पर भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बैलेंस माइनस में होने वालों के मीटर नहीं जुड़ पा रहे है। उन्होंने सभी से पर्याप्त बैलेंस रखने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...