औरैया, मार्च 24 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में मंगलवार को विजिलेंस टीम और बिजली विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मार्ट मीटरों की जांच की। नहर बाजार क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने उन उपभोक्ताओं के मीटरों की विशेष जांच की, जिनकी बिजली बिल बकाया होने पर सप्लाई स्मार्ट मीटर के माध्यम से बंद कर दी गई थी। इसके बावजूद कहीं अवैध तरीके से बिजली उपयोग तो नहीं किया जा रहा, इसकी पड़ताल की गई। जूनियर इंजीनियर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कस्बे के 23 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पर बिल बकाया होने के कारण उनकी बिजली सप्लाई पहले ही बंद की जा चुकी है। अब विजिलेंस टीम के साथ मिलकर यह जांच की जा रही है कि सप्लाई बंद होने के बाद कहीं चोरी से बिजली का उपयोग तो नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया क...