अलीगढ़, अप्रैल 22 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देशों के बाद पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। जिले में कुल 5.94 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक करीब 3.15 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। 2.79 लाख मीटरों को बदलने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। वहीं, बिलिंग में गड़बड़ी को लेकर परेशानी अभी भी बनी हुई है। हजारों उपभोक्ताओं के बिल जनरेट नहीं हो सके हैं।स्मार्ट मीटर से जुड़े नए और पुराने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। विभाग की ओर से तीन लाख से अधिक मीटरों को प्रीपेड मोड में बदला जा चुका है, लेकिन इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस बना हुआ है। कई उपभोक्ता प्रीपेड मीटर को फिर से पोस्टपेड में बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अध...